रविवार, 8 मई 2011

अकाल मरते पीपल के लिए

वरिष्ठ संवाददाता ॥ नोएडा

ग्रेटर नोएडा में किसानोें और पुलिस के बीच झड़प की छाया रविवार को नोएडा में भी पड़ी। रविवार सुबह ग्रेनो जाने की तैयारी कर रहे आरएलडी नेता चौधरी अजीत सिंह और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को नोएडा एंट्री गेट पर रोक लिया गया। इसके विरोध में कुछ देर तक पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने सिटी एसपी की गाड़ी पर पथराव किया। इन्हें रोके जाने की वजह से मयूर विहार फ्लाईओवर तक लंबा जाम भी लग गया।

पुलिस ने की घेराबंदी

रविवार सुबह करीब 11:15 बजे भारी तादाद में कार्यकर्ताओं और बेटे जयंत चौधरी के साथ अजीत सिंह नोएडा एंट्री गेट के बाद गोल चक्कर फ्लाईओवर के नीचे एकत्र हुए। इससे फ्लाईओवर से लेकर दिल्ली-नोएडा बॉर्डर तक गाडि़यों की लंबी कतार लग गई। इन लोगों के आने की खबर मिलते ही सिटी एसपी अनंत देव, सीओ सिटी समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवान मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पुलिस ने जिले में धारा-144 लगाए जाने की बात कहकर फ्लाईओवर के पास ही इन्हें रोक लिया। आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने आरएलडी प्रमुख समेत 250 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इन्हें सेक्टर-14ए कंट्रोल रूम ले आई। यहां एक घंटे तक उन्हें पुलिस कस्टडी में रखा गया। बाद में पुलिस ने शर्तों के साथ इन्हें रिहा कर दि

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें